इस हफ्ते OTT पर मनोरंजन का जबरदस्त धमाका
सिनेमाघरों में 'धुरंधर 2' और 'डकैत' लगी हुई हैं। इन फिल्मों को टक्कर देने हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' इस वीक (17 अप्रैल को) रिलीज होने जा रही है। थिएटर के अलावा इस वीक ओटीटी पर भी मनोरंजन प्रेमियों की मौज रहेगी। कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देने वाली हैं। जानिए कब और कहां इन्हें देख सकते हैं?
फिल्म 'टोस्टर'
राजकुमार राव की आगामी फिल्म ‘टोस्टर’ अपनी घोषणा के बाद से ही लोगों के बीच उत्साह बनाए हुए है। अब इस वीक आखिर दर्शक इसे देख पाएंगे। इसमें सान्या मल्होत्रा भी लीड रोल में हैं। यह एक डॉर्क कॉमेडी फिल्म है। राजकुमार और पत्रलेखा द्वारा निर्मित ‘टोस्टर’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 15 अप्रैल से रिलीज होगी।
'उस्ताद भगत सिंह'
पवन कल्याण अभिनीत फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने 'धुरंधर 2' के साथ थिएटर्स में दस्तक दी। अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। इसमें श्रीलीला और राशि खन्ना भी अहम किरदार में हैं। फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' 16 अप्रैल 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होने जा रही है।
'मटका किंग'
निर्देशक नागराज मंजुले की आगामी वेब सीरीज 'मटका किंग' में विजय वर्मा लीड रोल निभा रहे हैं। इसमें एक कपास व्यापारी के 'मटका किंग' बनने के सफर को दिखाया गया है। दरअसल, मटका किंग से यहां आशय जुआ सरगना बनने से है। इस सीरीज में विजय के साथ कृतिका कामरा, साईं ताम्हणकर, गुलशन ग्रोवर और सिद्धार्थ जाधव जैसे सितारे भी हैं। यह सीरीज 17 अप्रैल से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
फिल्म 'अस्सी'
अनुभव सिन्हा निर्देशित, तापसी पन्नू और कनी कुश्रुति अभिनीत फिल्म 'अस्सी' इस साल फरवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसकी कहानी को दर्शकों की खूब तारीफ मिली। अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। 17 अप्रैल से फिल्म जी5 पर उपलब्ध होगी।
'दो दीवाने शहर में'
सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की यह फिल्म थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर भी आ रही है। फिल्म में इला अरुण, जॉय सेनगुप्ता और आयशा रजा मिश्रा भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन रवि उद्यावर ने किया है। यह फिल्म 17 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
'रूममेट्स'
यह हॉलीवुड फिल्म है। इसमें दोस्ती के रिश्ते को दिखाया गया है। इसमें सैडी सैंडलर और क्लो ईस्ट मुख्य भूमिका में हैं। यह कॉमेडी फिल्म है, जो 17 अप्रैल से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
'मार्गो गॉट मनी ट्रबल'
यह सीरीज 20 साल की कॉलेज ड्रॉपआउट लड़की की कहानी पर बेस्ड है। इसमें लीड रोल एले फैनिंग ने अदा किया है, जो अपने नवजात बच्चे का पालन-पोषण करने के लिए कुश्ती का सहारा लेती है। रूफी थॉर्प के उपन्यास पर आधारित इस सीरीज में निकोल किडमैन और निक ऑफरमैन भी हैं। इसे दर्शक 15 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे।
'अल्फा मेल्स सीजन 5' और 'यूफोरिया सीजन 3'
इस वीक की ओटीटी लिस्ट में हॉलीवुड सीरीज 'अल्फा मेल्स' का पांचवां सीजन भी शामिल है। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर 17 अप्रैल से स्ट्रीम होगी। इसके अलावा वेब सीरीज 'यूफोरिया सीजन 3' भी इस वीक रिलीज को तैयार है। तस्करी पर बेस्ड यह सीरीज 19 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

मदद न मिलने पर भाई ने बाथरूम में बहन का किया अंतिम संस्कार, दिल दहला देने वाली घटना
नकली नोट पर ‘मेड इन इंडिया’ की मुहर, दाऊद इब्राहिम के गुर्गों की नई चाल
ग्लोबल मार्केट में उछाल, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से एशिया में तेजी
भेदभाव पर सख्त टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने योग्यता छूट से वंचित कर्मचारी को दी राहत
GTRI की मांग—QCO टेस्टिंग फीस तय करे सरकार, MSME पर बढ़ा बोझ